फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Loader killed by women, death

महिला को लोडर ने रौंदा, मौत

Thu, 21 Sep 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 21 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
 Loader killed by women, death
हादसा - फोटो : Amar Ujala
कासगंज राजमार्ग स्थित गांव नगला जलाल पर गुरुवार सुबह करीब छह बजे सड़क के किनारे जा रही महिला को कासगंज की ओर से आ रहे लोडर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव निवासी विमला देवी पत्नी महीपाल सिंह (45 वर्ष) सुबह घर उपले पाथकर घर लौट रही थी। वह सड़क के किनारे पैदल धीरे धीरे जा रही थी। इसी दौरान कासगंज की तरफ तेज गति से आ रही गाड़ी ने महिला को रौंद दिया और गाड़ी दीवार से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन


तेज टक्कर के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर की तेज आवाज होते ही ग्रामीण तेजी से उसकी तरफ दौडे़। दुर्घटना के बाद चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़ कर भाग गया। गाड़ी के नीचे दबी महिला को किसी तरह बाहर निकाला गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंच गई तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed