{"_id":"56ec44ab4f1c1bd55b8b476e","slug":"lawyers-strike-demanding-the-removal-of-babu","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने की हड़ताल, बाबू को हटाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकीलों ने की हड़ताल, बाबू को हटाने की मांग
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। शुक्रवार की दोपहर में तहसील में उस समय हंगामा हो गया जब एक वकील ने आरसी बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा दिया। वकीलों का आरोप है बाबू वकील को ईंट लेकर मारने दौड़ पड़ा। इसको लेकर वकीलों ने दो दिन की हड़ताल का एलान कर दिया।
वकीलों ने जारी विज्ञप्ति में उल्लेख किया है कि अशोक कुमार शर्मा वकील आरसी बाबू पर काम कराने गये थे। काम कराने के एवज में बाबू ने पैसे मांगे। इस बात को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि बाबू वकील को मारने के लिये ईंट लेकर दौड़ा। प्रकरण को लेकर तहसीलदार ने पुलिस को बुला लिया। बाद में बार की बैठक में निर्णय लिया गया कि तहसीलदार तथा एसडीएम के न्यायालय का दो दिन वहिष्कार किया जाये। वकीलों ने दोषी बाबू को तत्काल पटल से हटाए जाने की मांग की। बाबू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। प्रदर्शन करने वालों में रनवीर सिंह, हुकम सिंह बघेल, गौरी श्ंाकर गुप्ता, ओमप्रकाश गौेतम, बलवीर सिंह पौरूष, वीरेश पुण्ढीर, बृजेश यादव, अवनेश शर्मा, देवकांत कौशिक आदि।