फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   lala nagla

लाला के नगला में मारपीट, जमकर पथराव

Thu, 07 Jan 2016 11:14 PM IST
hathras
hathras Updated Thu, 07 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर के अति संवेदनशील लाला का नगला में गुरुवार देर शाम एक घर के बाहर युवकों के खड़े होने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पत्थर फिंके। झगड़े की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पथराव में एक लड़की को चोट आई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के इस मोहल्ले के ही कुछ युवक पास की एक गली में एक घर के सामने खड़े हो जाते हैं। इससे घर में रहने वाली लड़कियों और महिलाओं को काफी असुविधा होती थी। गली के लोगों ने कई बार इन युवकों को ऐसा करने पर टोका भी। गुरुवार शाम को भी यही युवक फिर उसी घर के  सामने खड़े हो गए। इसे लेकर गली के लोगों ने ऐतराज जताया, जिस पर बात बिगड़ गई। गली के लोगों ने आरोपियों को पीट दिया। जिसके चलते आरोपी युवक इकट्ठे होकर गली में आ गए। बचने के लिए गली के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के दौरान ईंट एक लड़की को जा लगी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed