{"_id":"5ac512fb4f1c1ba8618b55fe","slug":"lakhs-of-cash-jewelery-stolen-from-farmer-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से लाखों की नकदी, जेवरात चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर से लाखों की नकदी, जेवरात चोरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदपा क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी में मंगलवार रात को किसान के घर में चोरों ने सेंध लगा दी और लाखों की नकदी, जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गजेंद्र पुत्र सोरन सिंह के मुताबिक मंगलवार रात को वह अपने खेत में सिंचाई कर देर रात घर लौटे थे। इसके बाद वह सो गए। सुबह करीब साढ़े चार बजे वह जागे तो अलमारियां खुली पड़ी थीं। घर में रखे 2.60 लाख रुपये, सोने की 22 अंगूठी, आठ चेन, चांदी की तीन कौंधनी और पांच जोड़ी पाजेब चोर ले जा चुके थे। गजेंद्र ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। गजेंद्र ने पुलिस को बताया कि हाल ही में आलू और पुराना ट्रैक्टर बेचकर उसे 2.60 लाख रुपये मिले थे जो चोरी हो गए। उसके तीन भाई शहर से बाहर रहते हैं। तीनों भाइयों का जेवर भी उसके यहां रखा हुआ था जो चोरी हो गया। गजेंद्र के मुताबिक चोरी 10 से 12 लाख रुपये की नकदी, जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने गजेंद्र की शिकायत पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।