फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Labor's death in suspicious circumstances in religious place in hathras

धार्मिक स्थल में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत

Sun, 09 Jul 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sun, 09 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Labor's death in suspicious circumstances in religious place in hathras
murder
चंदपा थाने के पास निर्माणाधीन धार्मिक स्थल में रविवार सुबह एक मजदूर का शव मिला। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शव को देखने के बाद बताया कि सिर पर गहरी चोट के कारण मौत हुई है। वहीं पुलिस ने मौत की असली वजह पता करने की कोशिश नहीं की। कंट्रोल रूम से वायरलेस पर थाना पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। 
विज्ञापन


चंदपा थाने के पास बीते एक दशक से एक मत के अनुयायी भव्य धार्मिक स्थल का निर्माण करा रहे हैं। सैकड़ों बीघा में बनाए जा रहे इस धार्मिक स्थल के निर्माण को पूरा करने में सैकड़ों मजदूर जुटे हुए हैं। हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के गांव हुसियारा के 25 वर्षीय बच्चीलाल पुत्र शिवलाल भी यहां बीते कई साल से मजदूरी कर रहा था। रविवार दोपहर अचानक उसकी मौत हो गई। मौके पर कार्यरत मजदूर बच्चीलाल को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


सिर पर गहरी चोटों के निशान होने पर साथी मजदूर राजू का कहना था भारी पत्थर सिर पर गिरने से चोट लगी और ज्यादा खून बहने से बच्चीलाल की मौत हो गई। डॉक्टरों के मृत घोषित किए जाने पर मजदूर शव को लेकर धार्मिक स्थल चले गए। शव के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद धार्मिक स्थल के दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल में शव लाए जाने पर इमरजेंसी स्टाफ ने थाना हाथरस गेट को लिखित सूचना दी। हाथरस गेट पुलिस ने वायरलेस कर कंट्रोल रूम को धार्मिक स्थल पर मजदूर की मौत होने की जानकारी दी। कंट्रोल रूम ने चंदपा पुलिस को जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। हालांकि अभी तक तक पुलिस ने शव को कब्जे में नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed