{"_id":"57e438d84f1c1bfc61a82b1a","slug":"knife-war-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में चाकूबाजी, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में चाकूबाजी, तीन घायल
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Fri, 23 Sep 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : getty images
विज्ञापन
हाथरस। बीएच ऑयल मिल के पास शिव कॉलोनी में गुरुवार शाम को एक मोबाइल कंपनी के टॉवर पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। चुनावी रंजिश को लेकर हुई इस मारपीट के बाद चाकू भी चले। आंख के पास चाकू लगने से टॉवर का टेक्नीशियन घायल हुआ है वहीं दो लोग जानलेवा हमले से बचने में कामयाब रहे। उन्हें मामूली चोट ही आई है।
घायल युवक संतोष शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा निवासी मोहनपुरा, चंदपा ने कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि आरोपी युवक टॉवर पर डीजल सप्लाई करने का काम करते हैं। वह संतोष से 20 हजार रुपये महीने की चौथ मांग रहे थे। चौथ देने से मना करने पर आरोपी युवक हमलावर हो गए और मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने चाकू से हमला बोल दिया।
इस हमले में संतोष के अलावा उनके साथी राजू निवासी गिजरौली और इंजीनियर सुनील निवासी असरोई भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं एसएसआई गजराज सिंह का कहना है कि राजू के भाई की पत्नी गीता देवी गिजरौली की प्रधान है। जिस युवक पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है, वह प्रधानी के चुनाव में गीता देवी के सामने खड़ा था और चुनाव हार गया था। मारपीट चुनावी रंजिश को लेकर हुई लगती है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।