फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Killing farmer accused arrested

किसान की हत्या का आरोपी दबोचा

Tue, 01 Jan 2019 12:34 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Tue, 01 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Killing farmer accused arrested
पुलिस गिरफ्त में शातिर पशु चोर यामीन। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात जलेसर रोड से निधौली के शहबाजपुर निवासी शातिर भैंस चोर को गिरफ्तार किया है। उस पर गांव पचौं में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो देसी बंदूक और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी उस वक्त की, जब वह जलेसर जाने के लिए खड़ा था।
विज्ञापन


कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि यामीन पुत्र शेरू निवासी शहबाजपुर निधौली कलां एटा शातिर भैंस चोर है। यह पूरे गैंग के साथ मेटाडोर आदि लेकर गांवों से भैंस चोरी करते थे। वह हाथरस के थाना हाथरस गेट के क्षेत्र में दो भैंसों को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया था। इसके अलावा उस पर जलेसर कोतवाली में अनेक लूट और भैंस चोरी के मामले चल रहे हैं। उसने गैंग के साथ 2017 में गांव पचौं में भैंस चोरी का विरोध करने पर ग्रामीण की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि वह हथियारों के साथ जलेसर जाने की तैयारी कर रहा है और गैंग को इकट्ठा कर भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला है। सूचना पर पुलिस पुरदिलनगर मार्ग पर जम गई। सुबह वह दो देसी बंदूक सहित नहर के पास गुमटी में खड़ा मिला। उसके पास से दो देसी बंदूक 12 बोर और भारी मात्रा में कारतूस मिले। उसने बताया कि जलेसर में यह गैंग को असलहा देने जा रहा था। पुलिस ने उसे अनेक धाराओं मे चालान कर जेल भेेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed