फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Just three million of stolen goods seized

सीज बस से तीन लाख का सामान चोरी

Tue, 01 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Just three million of stolen goods seized

हाथरस। शहर कोतवाली के बाहर खड़ी एआरटीओ द्वारा सीज की गई बस से सामान चोरी हो गया। जब एआरटीओ को जुर्माना अदा करने के बाद जब बस स्वामी इसे लेने पहुंचे तो इसके इंजन से काफी सामान गायब था। बस स्वामी ने आक्रोश प्रकट करते हुए इसकी कोतवाली पुलिस से तीन लाख का सामान चोरी होने की शिकायत की है।

एआरटीओ हाथरस ने गत 21 अक्तूबर, 2015 को बस संख्या यूपी 83 टी-5027 को आवश्यक कागजात नहीं होने के कारण सीज कर दिया था। इस बस को शहर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। बस मालिक राहुल देव निवासी सुहागनगर नगर कोतवाली दक्षिण फीरोजाबाद का कहना था कि जब बस खड़ी की गई थी। उस समय चालू हालत में थी, लेकिन जब इस बस को न्यायालय से रिलीज कराया गया और कोतवाली लेने पहुंचे तो बस को देखा कि इसके इंजन का आधे से ज्यादा सामान चोरी कर लिया गया है। बस स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बस के इंजन से करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी करने की पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि चोरों का पता लगाकर घटना के संबंध में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed