फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Junk Mist: Gas tanker crushed principals

जानलेवा धुंध : गैस टैंकर ने प्रधानाध्यापिका को कुचला

Wed, 08 Nov 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Wed, 08 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Junk Mist: Gas tanker crushed principals
हादसा - फोटो : Amar Ujala
बुधवार को धुंध और कोहरे ने जिले की सड़कों पर कहर बरपाया। धुंध के चलते दृश्यता कम होने के कारण जिले में कई जगह सड़क दुर्घटनाएं हुईं। सिकंदराराऊ रोड पर सलेमपुर के पास गैस के टैंकर से कुचलकर स्कूटी सवार प्रधानाध्यापिका की मौत हो गईं। सासनी, मुरसान, मेंडू क्षेत्र में भी धुंध और कोहरे के कारण हुए हादसों में कई लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


यशोराज लक्ष्मी पत्नी सुमन कुमार सिंह निवासी गड़ोला हाल निवासी आदर्श नगर हाथरस हसायन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय संख्या तीन में प्रधानाध्यापक थीं। वह प्रतिदिन स्कूटी से स्कूल जाती थीं। बुधवार की सुबह भी वह स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं। कोहरा और धुंध के कारण रोड पर दृश्यता काफी कम थी। चश्मदीदों ने बताया कि गांव सलेपुर के पास खड़े एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे गैस टैंकर ने उन्हें रौंद दिया। शिक्षिका की कुछ देर तड़पने के बाद मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका को बागला जिला अस्पताल को उपचार के लिए भी भिजवाया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित     कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनाें के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद टैंकर चालक फरार है, किंतु पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में लिया है। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट    दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed