{"_id":"58a49a1e4f1c1bd457d83def","slug":"inspector-cought-drinking-wine-in-up-100-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 की गाड़ी में बैठकर शराब पीना पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 की गाड़ी में बैठकर शराब पीना पड़ा महंगा
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
यूपी 100 योजना करेगी जिले में काम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। यूपी 100 की गाड़ी में एक दारोगा को शराब पीना महंगा पड़ गया। दारोगा के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने इसकी शिकायत 100 नंबर पर ही कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दारोगा का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।
बता दें कि गाड़ी में दारोगा जय सिंह ने दोपहर में ही बोतल खोल ली और शराब पीना शुरू कर दिया। साथ में चल रहे सिपाही ने उनसे ऐसा करने से काफी मना किया, लेकिन दारोगा नहीं माने और बराबर शराब पीते रहे। जब दारोगा आउट ऑफ कंट्रोल हो गए तो सिपाही घबरा गए कि लेने के देने नहीं पड़ जाएं।
सिपाहियों ने आनन-फानन में इसकी शिकायत 100 नंबर पर डायल कर जिला मुख्यलाय को दे दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दारोगा का तत्काल सीएचसी पर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इस संबंध में सिकंदराराऊ के कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर दरोगा शराब के नशे में मिला था। उसका चिकित्सकीय परीक्षण करा दिया गया है। कार्रवाई का फैसला उच्चाधिकारियों को करना है।