फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Information about ATMs, 60 thousand rupees

एटीएम की जानकारी कर खाते से उड़ाए 60 हजार 

Thu, 11 Jan 2018 11:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 11 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
 Information about ATMs, 60 thousand rupees
एटीएम - फोटो : SELF
चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई में किसान छैलबिहारी को साइबर ठगों ने 60 हजार रुपये का चूना लगा दिया। किसान की शिकायत पर चंदपा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


छैलबिहारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे उन्हें एक शख्स ने फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। आरोपी ने कहा कि वह लखनऊ से बोल रहा है। खाते का आधार कार्ड से लिंक कराने की बात कहकर आरोपी ने एटीएम पर अंकित 16 नंबर और सीक्रेट कोड पूछ लिया। इसके बाद आरोपी ने खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


रुपये निकलने पर छैलबिहारी के फोन पर मेसेज पहुंचा और उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हो गया। छैलबिहारी दौड़े-दौड़े बैंक पहुंचे और टोल फ्री नंबर से खाते को ब्लॉक कराया। तब तक आरोपी खाते से 20 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग और कर चुका था। खाते में कुल 82 हजार रुपये थे जिसमें से 60 हजार रुपये ठग ने पार कर दिए। पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच की बात कह रही है। एसओ विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed