{"_id":"5a21a7214f1c1b8e698bf4fc","slug":"income-tax-raid-3-5-crore-cash-and-jewellery-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर छापे में साढ़े तीन करोड़ रुपये, सवा किलो सोना मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयकर छापे में साढ़े तीन करोड़ रुपये, सवा किलो सोना मिला
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
income tax panel review
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इत्र कारोबारी अवधेश कुमार सिंह के गिर्राज कॉलोनी स्थित आवास और हसायन में बनवारीपुर स्थित उनके कारखाने और पैतृक आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी 28 घंटे जारी रहने के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे खत्म हुई।
हाथरस कार्यालय के आयकर अधिकारी अतुल चतुर्वेदी ने छापेमारी के बाद मीडिया को बताया कि इत्र कारोबारी ने आठ करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति सरेंडर की है। छापे में उनके घर से साढ़े तीन करोड़ रुपये नकद और सवा किलो सोना मिला है। अघोषित संपत्ति पर 30 फीसदी आयकर वसूल किया जाएगा। आयकर का तीन गुना जुर्माना भी इत्र कारोबारी से वसूल किया जाएगा।
आयकर विभाग के अधिकारियों का यह भी कहना है कि अभी तक की जांच में जो जानकारी मिली है वह काफी नहीं है। इत्र कारोबारी से मिले दस्तावेजों की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य मिलेंगे, उनके आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है। कानपुर और आगरा के आयकर अधिकारियों की भारी-भरकम टीम ने गुरुवार सुबह सात बजे अवधेश कुमार सिंह के ठिकानों पर छापा मारा था।
विज्ञापन
कारोबार की जड़ें ओडिसा में होने की जानकारी मिलने पर आयकर विभाग की एक यूनिट को ओडिशा के बहरामपुर और भुवनेश्वर स्थित दफ्तरों की जांच के लिए भेज दिया गया था। पैरामिलिट्री के साथ छापे को पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारियों की पूछताछ और जांच के दौरान इत्र कारोबारी अवधेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी की हालत भी बिगड़ी थी। दंपति को प्राथमिक उपचार भी दिलाया गया था।
अवधेश कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी से शहर के कारोबारियों में हलचल है। इनकम टैक्स की इस कार्रवाई की चर्चा पूरे शहर में है। छापेमारी के दौरान तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को छापे की समाप्ति के बाद आयकर अधिकारियों ने घर में मिले कैश और सोने का ब्योरा देकर स्थिति स्पष्ट कर दी।