{"_id":"571a77b84f1c1b6a7d8b4bff","slug":"i-did-not-kill-brother-he-kills-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं भाई को नहीं मारता, तो वह मुझे मार देता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैं भाई को नहीं मारता, तो वह मुझे मार देता
ब्यूरो/अमर उजाला, सासनी
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
भाई के हत्या के अाराोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरोपियों की निशान देही पर तमंचा व कारतूस के खोखे वरामद
सासनी। भाई के हत्यारे भाई एवं उसके सहयोगी को पुलिस ने दबोच लिया है। पूछताछ में उसने घटना का इकबाल करते हुए बताया कि यदि मैं इसे नहीं मारता तो वह मुझे मार देता। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा एवं दो खाली खोखे वरामद किए हैं। पकडे़ गए आरोपियों को न्यायालय पेश किया। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह के अनुसार गुरुवार की देर शाम मुखविर से सूचना मिली कि ग्राम नदौना निवासी रामशंकर पुत्र खोजन सिंह के हत्यारे भागने की फिराक में हनुमान चौकी के निकट घना मोड़ पर वाहन के इंतजार से खडे़ हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ घना मोड़ की घेराबंदी कर दोनो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की निशान देही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस के खोखे वरामद कर लिए हैं। आरोप है कि मृतक रामशंकर ने बुरी आदतों के कारण परिवार में आतंक मचा रखा था। जिससे परिजन तंग आ चुके थे। आरोप है कि मरने से दो दिन पहले आरोपी छोटे भाई तारा सिंह के कपडे़ जला दिए तथा उसके बाद टीवी आदि घरेलू उपकरण तोड़ दिए। विरोध करने पर मारने पर आमादा हो गया। कुपित होकर तारा सिंह ने अपने सगे चाचा के पुत्र कप्तान सिंह के सहयोग से बुधवार की सुबह गांव के बाहर एकांत में ले जाकर उसके सीने में दो गोली दाग दी। जिससे रामशंकर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पिता ने अपने ही पुत्र व भतीजे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन