{"_id":"593ade0d4f1c1ba3379c83d6","slug":"husband-dies-in-train-husband-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आए दंपति, पति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आए दंपति, पति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस रोड हाल्ट पर रेलवे ट्रैक पार कर रहे दंपति तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए। मालगाड़ी की टक्कर से दोनों लोग ट्रैक से कई फुट नीचे बनीं सड़क पर आ गिरे। पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाथरस जंक्शन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।
हाथरस जंक्शन कस्बे में हाथरस जंक्शन स्टेशन के ऊपर बने पुल पर हाथरस रोड हाल्ट हैं। यहां कासगंज से आने-जाने वाली ट्रेनें रुकती हैं। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव रामपुर के गांधी शरण अपनी पत्नी के साथ सोरों गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसके लिए वह सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए हाथरस रोड हाल्ट पहुंचे। यहां वह ट्रैक पार कर ही रहे थे कि मालगाड़ी आ गई। दंपति ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन मालगाड़ी की तेज रफ्तार के कारण वह खुद को संभाल नहीं सके और एक डिब्बे से टकरा गए।
मालगाड़ी से टक्कर के बाद दोनों पुल से नीचे सड़क पर आ गिरे। वृद्ध गांधी शरण का ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि सड़क पर गिरने से उनकी पत्नी के दोनों पैर टूट गए। मौके पर हाथरस जंक्शन जीआरपी और हाथरस जंक्शन पुलिस भी पहुंच गई। घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया गया।