फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Histortisheeter murderer inside the temple in Hathras

हाथरस में मंदिर के भीतर हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Sun, 30 Jul 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 30 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
 Histortisheeter murderer inside the temple in Hathras
हत्या - फोटो : Amar Ujala
मीतई में नेशनल हाईवे से करीब 200 मीटर अंदर बने एक मंदिर पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश वीरेंद्र शर्मा की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव मिला। सिर पर गहरी चोटों को देखते हुए ऐसा लग रहा है जैसे उसके सिर को हमलावरों ने पत्थर से कुचला है। मारे गए हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस से मुठभेड़, डकैती और अपहरण जैसे मामलों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।       
विज्ञापन


55 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा अविवाहित था। वह हर रोज अपने खेत पर बने मंदिर पर ही सोया करता था। शनिवार रात को भी वह मंदिर पर सोने गया था। सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उन्हें वीरेंद्र का रक्तरंजित शव मंदिर पर पड़ा मिला। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। इसके बाद सीओ सादाबाद योगेश कुमार, एएसपी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी को भी मौके पर जांच-पड़ताल के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉएड को बुलाया गया। खोजी कुत्ता सूंघते हुए घटनास्थल से काफी दूर वीरेंद्र के घर पहुंच गया। इससे पुलिस के शक की सुई इस तरफ भी घूम रही है। एसओ चंदपा रमाकांत पचौरी ने बताया कि अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि वीरेंद्र के हिस्से नौ बीघा जमीन बंटवारे में आई थी। इसमें से छह बीघा जमीन वह बेच चुका था, बाकी तीन बीघा जमीन बेचने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने इसे लेकर नाराजगी जताई थी। इस विवाद के कारण ही वीरेंद्र अपने बचे हुए खेत पर बने मंदिर पर सोया करता था। पुलिस ने वीरेंद्र के भाई अजय कुमार की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर में तीन चोटें बताई गई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed