फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   hinduwadi protest against Comment on God

हिंदूवादियों ने निकाला जुलूस, जमकर नारेबाजी 

Wed, 06 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सिकंदराराऊ
ब्यूरो अमर उजाला, सिकंदराराऊ Updated Wed, 06 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने सोमवार रात एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर कई दिन बीत जाने के बावजूद तीन में से केवल एक ही आरोपी को गिरफ्तार किए जाने को लेकर हिंदूवादियों ने जुलूस निकाला। कोतवाल ने बताया कि कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से इस मामले में 12 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पहले मैने प्यार किया नाम की आइडी से मैसेज और फोटो डाला करता था।
विज्ञापन


उसे रात को गिरफ्तार कर कोतवाली में रखा गया। सुबह दूसरे थाने में भेज दिया गया है। किशोर के स्कूल से उसका आयु प्रमाणपत्र लाया गया। चूंकि इस मामले में जुवैनाइल कोर्ट में पेश करना होता है। इस मामले में कानूनन कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


उधर इस मामले में हिंदूवादियों ने जुलूस निकाला। उनका कहना था कि पुलिस इतने दिनों में तीन में से केवल एक ही आरोपी की गिरफ्तारी ही कर सकी है। वह भी नाबालिग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे कृष्ण यादव ने कहा कि हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी को हिंदूवादियों को आघात पहुंचा है। पुलिस भी इसको लेकर लापरवाही बरत रही है। कुछ माह पूर्व इसी तरह के मामले में एक हिंदू युवक को पुलिस ने दो घंटे के अंदर ही गिरफतार कर लिया था।


जुलूस निकालने को लेकर कई दिन पूर्व नगर में पर्चे वितरित किए गए थे। जुलूस में सैकड़ों युवक नारेबाजी करते हुये नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। इसके मद्देनजर भारी संख्या में नगर में पुलिस बल तैनात किया गया। जुलूस के बाद हिंदूवादियों ने एसडीमए को ज्ञापन सौंपा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed