फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hdpe millions of mobile fraud

धोखाधड़ी से हड़पे लाखों के मोबाइल

Fri, 13 May 2016 12:01 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर की मोबाइल हैंडसेट बेचने वाली फर्म ओम इंटरप्राइजेज को दो शातिर लोगों ने धोखाधड़ी कर 12 लाख रुपये से ज्यादा का ठगी कर ली। देहरादून निवासी अश्वनी कुमार और अलीगढ़ के रहने वाले रवि पाठक पर आरोप है कि उन्होंने कंपनी की मालिक सुनीता अग्रवाल से लाखों के हैंडसेट खरीदे और इसके बाद दोनो आरोपी रकम देने की बात से मुकर गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सुनीता अग्रवाल पत्नी संजय अग्रवाल ने शिकायत में कहा है कि अश्वनी और रवि दोनों ने उन्हें बातों में फंसा लिया। कारोबार को दिन दूना और रात चौगुना करने के नए नुस्खे बताए। बड़े पैमाने पर रिलायंस कंपनी के मोबाइल हैंडसेट की बिक्री कराकर मोटा मुनाफा दिलाने की बात कही गई। पिछले साल दो सितंबर को शातिरों ने कंपनी से चार लाख रुपये के मोबाइल हैंडसेट खरीदे। इनका भुगतान नहीं किया और इसके बाद 12 सितंबर और फिर 15 सितंबर को चार-चार लाख रुपये के हैंडसेट और खरीदे गए। इनका भी भुगतान नहीं किया गया। सुनीता अग्रवाल का कहना है कि भुगतान नहीं होने पर जब आरोपियों से बात की गई तो पहले वह टालमटोल करते रहे। बाद में उन्होंने साफ कह दिया कि वह रकम नहीं लौटाएंगे। उन्होंने कंपनी के साथ ठगी कर ली है। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed