फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras trader robbed of 2.4 million robbery in Sadabad

हाथरस के व्यापारी से सादाबाद में तमंचा दिखा 2.4 लाख की लूट

Mon, 26 Nov 2018 12:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 26 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras trader robbed of 2.4 million robbery in Sadabad
लूट के शिकार व्यापारी जीवन सारस्वत। - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद (हाथरस)। गांव मंस्या के निकट दाऊजी से तगादा कर लौट रहे हाथरस के एक दोना पत्तल व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो लाख रुपयों से भरे बैग को लूट लिया। घटना को अंजाम देकर यह बदमाश भाग गए। सीओ योगेश कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने घटना स्थल पर छानबीन की। शाम को एएसपी ने भी घटना के संबंध में पीड़ित से पूछताछ की। लुटे-पिटे व्यापारी ने थाने में घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

  
इगलास अड्डा हाथरस निवासी जीवन सारस्वत पुत्र किशन शर्मा ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उसने बताया कि वह 25 नवंबर को अपनी रूई की मंडी हाथरस स्थित मैसर्स बैनीराम श्री किशन से सुबह करीब 10 बजे तगादा करने दाऊजी गया था। वहां से वह तगादा कर दोपहर करीब 12 बजे सादाबाद की ओर निकला, तभी रास्ते में बिसावर से आगे गांव मंस्या के निकट एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने बंदूक दिखाकर उसे रोक लिया और कहने लगे कि बैग को हमें दे दे, नहीं तो गोली मार देंगे।
विज्ञापन


इतने में ही दूसरी बाइक आई, जिस पर एक बदमाश था, इस बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया और बोला कि बैग देता है कि गोली मार दूं। डर की वजह से उसने अपना बैग दे दिया। बैग में दो लाख चार हजार रुपये थे। उक्त बदमाशों में से एक ने उसकी जेब से उसका पर्स भी निकाल लिया और मोबाइल को झाडिय़ों में फेंक दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed