{"_id":"5c55e2cabdec224af7151407","slug":"harry-firing-on-stage-during-jayala-at-the-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जयमाला के दौरान स्टेज पर खूब हुई हर्ष फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में जयमाला के दौरान स्टेज पर खूब हुई हर्ष फायरिंग
Sun, 03 Feb 2019 12:17 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शादी समारोह के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग हो रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। दो दिन पहले शहर से सटे एक गेस्ट हाउस में जयमाला के दौरान स्टेज पर लाइसेंसी हथियारों से खूब हर्ष फायरिंग की गई।
आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार का शादी समारोह था। जिसमें काफी लोग लाइसेंसी हथियारों के साथ शामिल हुए। यहां पर रंगारंग कार्यक्रम की भी व्यवस्था थी। यहां पर लगे डीजे पर हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के बंदूक चलेगी, बंदूक चलेगी गाना बजवाया गया। गाना शुरू होते ही लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग शुरू हो गई। हथियारधारियों में होड़ सी मच गई और लगातार फायरिंग होने लगी।
रात के करीब साढ़े दस बजे ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का नजारा देख लोग हैरत में पड़ गए। लेकिन पुलिस ऐसे शादी समारोहों पर ध्यान नहीं दे रही है। बजकि डीजीपी ने हर्ष फायरिंग को गंभीरता से लेते हुए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं। जिसमें वह साफ कह चुके है कि जिस थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग होगी, उसके जिम्मेदार संबंधित थाना प्रभारी होंगे।