{"_id":"58cc26634f1c1b2d5a32aa1b","slug":"hanuman-s-statue-broken-by-bad-elenemts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमानजी की प्रतिमा खंडित करने पर आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हनुमानजी की प्रतिमा खंडित करने पर आक्रोश
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
statue break
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जलेसर रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के सामने स्थित मंदिर में लगी दक्षिणमुखी हनुमानजी की बड़ी प्रतिमा को शुक्रवार सुबह शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। प्रतिमा खंडित हो जाने से आक्रोशित हिंदूवादी मौके पर पहुंच गए और कोतवाली पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बस स्टैंड के सामने लगी यह प्रतिमा सालों पुरानी है। लोगों ने सुबह जब प्रतिमा को टूटे देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर देखा तो प्रतिमा मंदिर में गिरी हुई थी और पूरी तरह टूट गई थी। मौके पर हिंदूवादी नेता अभिषेक रंजन आर्य और मनोज उपाध्याय, अखिलेश गुप्ता, मुकेश वर्मा, मनीष अग्रवाल पीपा, कैलाश कूलवाल आदि पहुंच गए और घटना की निंदा करते हुए विरोध प्रकट किया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा लगवाने की बात कही और हिंदूवादियों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि नई प्रतिमा लगवाई जाएगी। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 295 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अभी प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों का पता नहीं चल सका है लेकिन शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। हनुमानजी की प्रतिमा खंडित होने पर भाजपा नेता नारायण लाल, मूलचंद्र वार्ष्णेय, मोहन पंडित, दिलीप चौधरी, शिवशंकर गुलाठी, राकेश अनाड़ी आदि ने भी बैठक कर रोष प्रकट किया है।