फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   groom lost before wedding day

निकाह से पहले दूल्हा गायब, दुल्हन के घर की खुशियां काफूर

Mon, 25 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सासनी
ब्यूरो/अमर उजाला, सासनी Updated Mon, 25 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
groom lost before wedding day
groom - फोटो : File Photo
सासनी। निकाह से पहले दूल्हा अचानक गायब हो गया। इससे दूल्हा एवं दुल्हन दोनों के परिवार की खुशियां काफूर हो गई। सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। रविवार को दुल्हन के परिजन सगे संबंधियों के साथ दूल्हे के घर सासनी पहुंचे। दूल्हे के परिजनों ने हाथ खडे़ कर दिए। दूल्हे के भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दरअसल कस्बा के मोहल्ला चावड़ वाला निवासी बंटी उर्फ दिलशाद पुत्र सत्तार खां का निकाह सादाबाद निवासी अनवर सिद्दीकी की बेटी के साथ तय हुआ था। 24 अप्रैल को निकाह की रश्म अदा होनी थी। मैरिज होम में निकाह की तैयारी में सजावट जोर शोर से कराई जा रही थी। दावत के पूरे इंतजाम हो रहे थे। दूल्हे के परिजन भी निकाह की पूरी तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार की मध्य रात को दूल्हा अचानक घर से कहीं चला गया। रविवार की सुबह काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना से दुल्हन के परिजनों को अवगत कराया गया तो परिवार की सारी खुशियां काफूर हो गईं। परिवार में मायूसी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि दुल्हन के परिजन सासनी आए थे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे के परिजनों ने हाथ खडे़ कर दिए। हालांकिन दूल्हे के भाई अख्तर ने तहरीर थाने में दी है। इसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने गुमशुदगी दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि जांच में जो भी मामला संज्ञान में आएगा। उसके अनुसार ही कार्रवाई की जायगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed