{"_id":"5b2beeaf4f1c1b634d8b7cc4","slug":"gold-plated-on-jewelry-bride-broke-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवरात पर चढ़ाया सोने का पानी, दुल्हन ने शादी तोड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवरात पर चढ़ाया सोने का पानी, दुल्हन ने शादी तोड़ी
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की अलीगढ़ रोड स्थित एक धर्मशाला में गुरुवार सुबह विदा होने से पहले दुल्हन को शादी में चढ़ाए गए जेवरातों पर सोने की पॉलिश का पता चला तो वह बिफर गई। दुल्हन ने दूल्हे के परिजनों से चांदी की जगह सोने के जेवरात चढ़ाने को कहा।
इसमें असमर्थता जताने पर दुल्हन ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में देर तक दोनों पक्षों के लोग शादी संबंध को कायम रखने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन दुल्हन सोने के जेवरात की बात पर अड़ी रही। इस पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने हाथ खड़े कर दिए और दुल्हन शादी तोडने का ऐलान कर अपने परिजनों के साथ मायके लौट गई।
दूल्हा कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव का था। वहीं दुल्हन जालौन जिले की रहने वाली थी। बुधवार रात शादी का आयोजन अलीगढ़ रोड स्थित एक धर्मशाला में किया गया था। वर पक्ष की ओर से सैकड़ों लोग इस शादी में शामिल होने पहुंचे। वहीं वधू पक्ष के करीब सौ लोग भी मेटाडोर और मैजिक लोडर से शादी में शामिल होने पहुंचे। बुधवार रात धूमधाम से जयमाला का कार्यक्रम हुआ और इसके बाद फेरे हुए।
विज्ञापन
फेरों के बाद दुल्हन की मां को किसी रिश्तेदार ने यह बताया कि दुल्हन को चढ़ाए गए जेवरात सोने के नहीं बल्कि चांदी के हैं। यह बात दुल्हन के कानों तक पहुंची तो उसने जेवरात के बारे में सीधे-सीधे वर पक्ष के लोगों से पूछ लिया। इस पर वर पक्ष के लोगों ने साफ किया कि उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक ही जेवरात बनवाए हैं। चांदी के जेवरातों पर सोने की पॉलिश कराई गई है।
यह बात सुनकर दुल्हन का पारा चढ़ गया। उसने फोन पर अपने करीबियों से बात करना शुरू कर दिया। धर्मशाला से निकलकर दुल्हन बार-बार बाहर सड़क तक आकर फोन पर जोर-जोर से बात कर रही थी। इसके बाद उसने कहा कि गले के हार जैसे कुछ जेवरात तो सोने के होने ही चाहिए। वर पक्ष ने इसमें भी अपनी असमर्थता जताई। दुल्हन ने धोखा देने का आरोप लगाते हुए यूपी 100 को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल के बाद दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में वर पक्ष और वधु पक्ष के काफी रिश्तेदार भी पहुंच गए।
पुलिस ने जब दुल्हन से बात की तो उसने कहा कि दूल्हे के परिजनों ने चांदी के जेवरात चढ़ाकर धोखा देने की कोशिश की है। इस पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने साफ किया कि वह मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करते हैं। शादी में सीमित खर्च किया गया है। ऐसे में वह अपनी हैसियत के अनुसार ही जेवरात चढ़ा सकते हैं। थाने में देर तक दोनों पक्षों के बीच बात होने के बाद दुल्हन ने दूल्हे से साथ चलने को कहा। उसने कहा कि दोनों दिल्ली में एक साथ रहेंगे। दूल्हे के इंकार कर देने पर दुल्हन शादी तोड़ने की बात कहकर मायके लौट गई। कोतवाल योगेश सिरोही का कहना है कि दोनों पक्ष थाने जरूर आए थे, लेकिन किसी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।