{"_id":"576430aa4f1c1b144311cc40","slug":"gang-hostage-for-several-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर कई दिनों तक गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर कई दिनों तक गैंगरेप
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। दूसरे जिले की एक युवती ने हाथरस गेट थाना क्षेत्र के चार लोगों पर बंधक बनाकर दस दिन तक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती पहले भी शिकायत कर चुकी है। डॉक्टरी परीक्षण के बाद एसडीएम सासनी के समक्ष उसके बयान भी हो चुके हैं। युवती के परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए शुक्रवार शाम को एसपी से उनके आवास पर मुलाकात की। एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
मथुरा जिले की रहने वाली युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी एक जून 2015 को सासनी थाना क्षेत्र में हुई थी। 16 अप्रैल को वह ससुराल से अलीगढ़ दवा लेने जा रही थी और बस का इंतजार कर रही थी। तभी आरोपियों ने उसे तमंचा दिखाकर कार में बैठा लिया और गाजियाबाद ले गए। वहां कमरे में एक दिन बंद रखने के बाद हाथरस ले आए और एक कॉलोनी में कमरे में बंद रखकर दस दिन तक चारों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद मथुरा ले गए और फिर गाजियाबाद। कोर्ट मैरिज करने के लिए कोर्ट भी ले गए, लेकिन आयु प्रमाणपत्र नहीं होने से ऐसा नहीं हो सका। बाद में धमकाकर गाजियाबाद बस स्टैंड पर छोड़ दिया। जहां से युवती वापस आ गई। डर के कारण वह एसडीएम को सही बयान नहीं दे सकी। एसपी से उसने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव के एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक युवक ने गृह क्लेश के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। 23 साल के इस युवक की पत्नी क ई दिन से ससुराल में नहीं थी। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।