फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fraud

नौकरी का झांसा देकर दो युवकों से लाखों ठगे

Thu, 14 Jan 2016 12:05 AM IST
hathras
hathras Updated Thu, 14 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। नौकरी का झांसा देकर एक एनजीओ ने दो युवकों को तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। चूना लगाने के बाद एनजीओ के दफ्तर पर ताला लग गया है। युवकों ने थाना हाथरस गेट पुलिस को फर्जीवाड़े की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

धतरोई निवासी गौरव कुमार और ठूलई निवासी निर्भय सेंगर का कहना है कि बीते साल जून में उन्होंने चौबे वाले महादेव मंदिर के पास एक बोर्ड पर एनजीओ द्वारा बच्चों के लिए निशुल्क शैक्षिक प्रशिक्षण के बारे में लिखा देखा। एनजीओ से संपर्क करने पर वहां मौजूद मनोज नाम के शख्स ने बताया कि एनजीओ का एक ऑफिस गोवर्धन में भी है और हेड क्वार्टर दिल्ली में है। एक स्कीम के तहत युवकों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये जमा कराने होंगे। इसके बाद उन्हें दस हजार रुपये महीने की नौकरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

युवकों ने झांसे में आकर ऐसा ही किया। युवकों को जुलाई में एरिया सुपरवाइजर का पद दे दिया गया। पैसे जमा कराने के तीन महीने तक युवकों की सैलरी आई। इसके बाद खाते में सैलरी आना बंद हो गई। युवकों ने जब एनजीओ के दफ्तर पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। मामले की जांच कर रहे हल्का इंचार्ज मनोज शर्मा का कहना है कि ठगी के मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed