फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four people die of fever in three days

तीन दिन में बुखार से चार लोगों की मौत

Wed, 27 Sep 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Wed, 27 Sep 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Four people die of fever in three days
doctor
क्षेत्र के गांव अगराना और हरचंदपुर में गत तीन दिनों में बुखार से चार लोगों की मौत से खलबली मच गई है। सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से डॉक्टर्स की दो टीमें गांव पहुंच गई। टीम ने दो गांवों में रक्त परीक्षण के लिए सैंपल लिए और दवा का वितरण किया। ्
विज्ञापन


गांव अगराना निवासी चोखेलाल (70 वर्ष) और राजकुमार के 12 वर्षीय बेटे रामू को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों के अनुसार बुखार आने से पहले उसे ठंड लगती थी। 
विज्ञापन

दोनों का कचौरा में स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज हुआ, लेकिन बीमारी नहीं गई। बुधवार को पहले तो चोखेलाल की मौत हो गई और उसके बाद रामू की भी मृत्यु हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर गांव हरचंदपुर में प्रदीप (7) पुत्र राजू और रीना (8) पुत्री भीकम सिंह भी पिछले कई दिन से बुखार से पीड़ित थीं। सोमवार को दोनों बच्चों की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

सीएचसी प्रभारी डॉ. केके शर्मा ने बताया कि जैसे ही मौत की खबर उन्हें लगी, तत्काल चिकित्सकों की टीम गांव के लिए रवाना कर दी गई। इसके अलावा गांव हरचंदपुर में भी बुखार के मरीज मिले हैं। गांव से कई लोगों के खून के नमूने जांच के लिए संकलित किए गए हैं। बीमारों को दवा का वितरण किया गया है। बता दें कि दो दिन हुई बारिश के पश्चात क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है, जिससे यह बीमारियां फैल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed