{"_id":"58139b2b4f1c1b900dbc1d50","slug":"four-injured-in-cracker-shop-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों की दुकान में आग से चार लोग जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाखों की दुकान में आग से चार लोग जख्मी
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
पटाखे की दुकान में आग लगने के बाद जख्मी बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा सहपऊ के पुराना थाना इलाके में शुक्रवार की शाम को अचानक पटाखों की एक दुकान में आग लग गई। जोरदार धमाके के साथ इस दुकान में रखे लाखों रुपये के पटाखे कुछ ही देर में जलकर राख हो गए। आसपास की दुकानों में भी हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।
घायलों को उपचार के लिए आगरा और हाथरस ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई करने की तैयारी में लगी हुई थी। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम अभिषेक सिंह और सीओ सुधीर त्यागी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
गौरतलब है कि सहपऊ में इससे पूर्व भी एक दुकान में रखे पटाखों में आग लगने से दुर्घटना हो चुकी है, जिसमें एक किशोर घायल हो गया था। कस्बे में दिवाली से ठीक पहले शुक्रवार को यह दूसरी दुर्घटना हुई, जिसमें पटाखों की दुकान में आग लगने से लाखों की आतिशबाजी देखते ही देखते राख हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दुकान का संचालक 19 वर्षीय कन्हैया, सात वर्षीय देव माथुर, 70 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा निवासी रसगवां और एक अज्ञात युवक घायल हुआ है। इनको उपचार के लिए आगरा व हाथरस जिला अस्पताल को भेजा गया है। एकाएक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।
लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से सहम गए। थाना प्रभारी यादराम सिंह का कहना है कि आखिर विस्फोट किन हालात में हुआ और क्या विक्रेता पर लाइसेंस था या नहीं, इन बिंदुओं पर जांच चल रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।