फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Found on the ration of wheat, rice mill

चक्की पर मिला राशन का गेहूं-चावल

Fri, 05 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

सासनी/हाथरस।। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने गुरुवार की सुबह ग्राम ममौता कलां के राशन विक्रेता की दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान राशन का गेहूं-चावल चक्की पर रखा मिला। जिस पर दुकान को सील कर दिया गया। कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग ने यह कार्रवाई की थी। दरअसल ग्राम पंचायत ममौता कलां की उचित दर विक्रेता गुडडी देवी द्वारा राशन वितरण में धांधली की जा रही है। 

ग्रामीणों का आरोप है कि राशन सामग्री कालाबाजारी में बिक्री की जाती है। उपभोक्ताओं को निर्धारित दर एवं समय पर राशन का वितरण नहीं किया जाता है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा था। बुधवार को ग्राम प्रधान ज्योति सिंह व ग्रामीणों ने डीएम शमीम अहमद से राशन विक्रेता की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर डीएसओ सुनील सिंह तथा पूर्ति निरीक्षक श्याम कुमार ने संयुक्त रूप से छापा मार कर दुकान सील कर दी। आरोप है कि जांच के समय राशन का गेंहूं व चावल गांव में चक्की पर रखा मिला था। जिससे ग्रामीणों के आरोपों की पुष्टि हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed