{"_id":"5717c4c44f1c1b61428b490e","slug":"former-head-of-the-police-report-on-the-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दर्ज नहीं की पूर्व प्रधान पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दर्ज नहीं की पूर्व प्रधान पर रिपोर्ट
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मुरसान ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान की जांच में पाई गई अनियमितताओं के मामले में तत्कालीन डीएम शमीम अहमद के आदेश के बाद भी कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इस संबंध में बीडीओ ने सीडीओ को पत्र भेजकर जानकारी दी है।
सपा नेता अजय शर्मा की शिकायत पर जिला स्तरीय अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने पूर्व ग्राम प्रधान को सरकारी धन के दुरुपयोग का दोषी पाया था। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने सीडीओ को विधिवत रूप से रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। सीडीओ ने बीडीओ को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। बीडीओ ने कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पांच मार्च, 2016 को ही तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में आज तक रिपोर्ट दर्ज कर कोई कार्रवाई नहीं की है। अब बीडीओ ने सीडीओ को पत्र लिखकर साफ कह दिया है कि थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही। लिहाजा वह अपने स्तर से ही कोई कार्रवाई कराएं।