फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five peaks in the district again, panic grew

जनपद में फिर कटीं पांच चोटियां, दहशत बढ़ी

Fri, 04 Aug 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Fri, 04 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five peaks in the district again, panic grew
चाोटी - फोटो : Amar Ujala
चंदपा में एक महिला की चोटी कटने की बात सामने आने के बाद शुक्रवार को भी ऐसे पांच महिलाओं की चोटी कटने के मामले सामने आए। मुरसान, सिकंदराराऊ में एक-एक और सासनी में दो महिलाओं ने रहस्यमय तरीके से चोटी कटने की बात कहकर लोगों में खलबली मचा दी।
विज्ञापन


वहीं शहर की खंदारी गढ़ी में महिला के रहस्यमयी तरीके से चोटी कटने की बात उसकी बहन ने खारिज कर दी। सासनी क्षेत्र के गांव वीरनगर में लोगों ने एक महिला की चोटी काटे जाने के शक में एक बाबा को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। मुरसान में सीओ और एसओ ने गांव उदयभान पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की वहीं सासनी में भी पुलिस को आरोपी बाबा से पूछताछ करनी पड़ रही है। पुलिस ने अभी तक इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया है।  
विज्ञापन


बसगोई में रहस्यमय तरीके से कटी चोटी 
सासनी क्षेत्र के गांव बसगोई में 25 वर्षीय अंजू चौहान का कहना है कि वह गुरुवार रात को बालों का जूड़ा बनाकर कमरे में सोई हुईं थीं। देर रात उनके पति सतेन्द्र चौहान का फोन आया उनसे बात करने के बाद वह रात करीब 11:30 बजे लघु शंका करने के लिए कमरे का दरवाजा खोल ही रहीं थीं कि उन्हें पीछे से किसी ने धक्का दे दिया। इससे उनकी चीख निकल गई और वह बेहोश हो गई। परिजनों ने जब  देखा तो बेहोश अंजू के पास ही उसकी कटी चोटी पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजू के साथ हुई यह घटना जल्द ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।  सासनी ही के गांव वीरनगर की रहने वाली 52 वर्षीय कल्पना के बास भीख मांगने वाला बाबा आया। उसने कल्पना से पीने को पानी मांगा। पानी पीकर और भीख लेकर वह आगे      बढ़ गया। कल्पना ने जब घर के अंदर जाकर  शीशे में देखा तो उसके बाल कटे हुए थे। अपनी कटी हुई चोटी देखकर वह हैरान रह गई। 


मुरसान में महिला की कटी चोटी 
मुरसान क्षेत्र के गांव नगला उदयभान में इंदू पत्नी बनी सिंह जब शुक्रवार सुबह सोकर उठीं तो उन्हें अपनी कटी हुई चोटी बिस्तर पर मिली। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ जगदीश चंद्र के अलावा सीओ योगेश कुमार भी गांव पहुंचे। यहां इंदू ने अधिकारियों को बताया कि वह एक कमरे में गुजारा करती है। परिवार के सदस्य इसी कमरे में उसके साथ सो रहे थे। चोटी कैसे कटी और किसने काटी, उसे पता नहीं। हालांकि चोटी काटे जाने की बात सामने आने के बाद इंदू ने तबियत खराब होने की बात कही और बेहोशी छाने की समस्या बताई। इस पर उसे परिजनों ने बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बड़ी बहन बोली, खुद काटी चोटी 

हाथरस। शहर के खंदारी गढ़ी इलाके में भी एक युवती ने शुक्रवार सुबह सात बजे चोटी कटने की बात कहकर शोर मचा दिया। युवती के घर पर इकट्ठा हुए लोग उसकी कटी चोटी देख रहे थे और इसे कोई रहस्यमय घटना समझ रहे थे। तभी युवती की बड़ी बहन ने खुलासा करते हुए सभी के सामने कहा कि उनकी छोटी बहन की चोटी किसी ने नहीं काटी है, बल्कि वह खुद चोटी काटकर ड्रामा कर रही है। इस घटना से एक नया पहलू  सामने आया है कि चोटी कटने के मामलों में कई मामले ऐसे भी हो सकते है, जहां महिलाएं खुद चोटी काटकर इसे रहस्यमय चोटी कटवा गैंग की करतूत बता रही हों।

सिकंदराराऊ में कटी चोटी

सिकंदराराऊ। सिकंदराराऊ के गांव कपसिया में शुक्रवार को शकुन्तला पत्नी इंद्रजीत 45 वर्ष दोपहर में सोकर उठने के पश्चात जैसे ही बालों में तेल डालने के लिए उठी तो अपनी चोटी कटी देख उनकी चीख निकल पड़ी। उनकी चोटी आंगन में कटी पड़ी थी। चीखपुकार सुन कर गांव वाले घर में आये। महिला के कटे बाल देख वे भी दहशत में आ गये। चोटी कटने की खबर फैलने पर आसपास के गांवों में महिलाओं ने अपने बालों पर हाथ फिराना प्रारंभ कर दिया है। पूरे क्षेत्र में तरह तरह की अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। 


चोटी काटने के शक में महिला पकड़ी

हाथरस। चोटी काटने की दशहत के बीच कस्बा हाथरस जंक्शन में लोगों ने एक संदिग्ध महिला को घूमते हुए पकड़ लिया। यह महिला अपनी दो अन्य साथियों के साथ सरस्वती शिशु मंदिर के पास से निकल रही थी। लोगों ने इन्हें चोटी काटने वाले गैंग का सदस्य समझ लिया और इनके पीछे दौड़ लगा दी। एक महिला इन लोगों के हत्थे चढ़ गई, जिसे इन लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस महिला से तमाम सवाल पूछ डाले। यह महिला काफी दहशत में नजर आई। हाथरस जंक्शन कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि महिला से काफी पूछताछ की जा चुकी है। यह महिला बिहार की है। उसका इस तरह के किसी गैंग से कोई लेना-देना नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed