{"_id":"58f10c644f1c1bbc4ccf558e","slug":"five-accused-including-murder-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी समेत पांच पर हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी समेत पांच पर हत्या का आरोप
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकेत कॉलोनी निवासी रोहित अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने भाई राहुल की शिकायत पर रोहित की पत्नी दीप्ति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
रोहित अग्रवाल का शव गुरुवार रात इंडस्ट्री एरिया में मिला था।
उनके सिर और चेहरे पर कई जगह चोट के निशान थे। रोहित की शादी बीते साल नवंबर में हुई थी। पत्नी दीप्ति गोयल विवाद के बाद 26 फरवरी से मायके में रह रही थी। रोहित के भाई राहुल का कहना है कि शादी के बाद से ही दीप्ति घर के लोगों से झगड़ा करने लगी थी।
फरवरी में वह अपने मायके चली गई, तभी से उसके परिजन 30 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दे रहे थे। आठ-दस दिन पहले दीप्ति और उसके माता-पिता ने रोहित के घर पहुंचकर उसे जान से मरवाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह रोहित जमुना बाग स्थित अपने ऑफिस गया था। इसके बाद उसका शव इंडस्ट्रियल एरिया में मिला। इंस्पेक्टर हाथरस गेट रजनेश तिवारी का कहना है कि रोहित के भाई राहुल की शिकायत पर पत्नी दीप्ति गोयल, ससुर महेश चंद्र गोयल, सास मंजू, साला राहुल और दीप्ति की मौसी मोनिका निवासीगण साकेत कॉलोनी के विरुद्ध धारा 147, 384, 506 और 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
सिर में चोट लगने से हुई रोहित की मौत
रोहित अग्रवाल के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में रोहित की मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है। रोहित का शव इंडस्ट्री एरिया इलाके में मिला था।
वह एक नाली के किनारे पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस को आशंका है कि नाली पर लघुशंका करने के दौरान गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई होगी जिससे रोहित की मौत हो गई।
रोहित के सिर पर चोट के निशान भी थे। इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर डॉक्टरों से राय ली जा रही है। सिर में चोट लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।