{"_id":"594ea8294f1c1be9328b4776","slug":"firing-on-police-when-siege-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराबंदी करने पर पुलिस पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घेराबंदी करने पर पुलिस पर फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
firing in marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर शनिवार को दिनदहाड़े बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन युवकों में से एक ने कोतवाली पुलिस के सिपाही पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने मौके से भाग रहे एक आरोपी को दबोच लिया है। उसके पास से तमंचा बरामद किया है। फायरिंग के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं।
कोतवाली क्षेत्र में कारों से बैग चोरी होने की कई घटनाएं बीते समय में सामने आई हैं। वहीं वाहन चोरी भी बड़े पैमाने पर हो रही है। इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों तक पहुंचने के लिए थाना पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई है। इस टीम के दो सदस्य शनिवार दोपहर को आगरा रोड पर हुई वारदातों की छानबीन में लगे थे। पूछताछ में कुछ युवकों के नाम सामने आने पर पुलिस ने किसी से फोन कराकर आरोपियों को मौके पर बुलाया। तीन युवक बाइक पर सवार होकर गिजरौली स्थित एक अस्पताल पर पहुंचे।
इसी दौरान पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख आरोपियों ने फायर कर दिया। बाइक से उतरकर दो युवक अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे जबकि तीसरा युवक बाइक लेकर आगरा रोड की ओर भाग गया। घेराबंदी में जुटे पुलिसकर्मियों ने भाग रहे दो आरोपियों में से एक को दौड़कर दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी गांव शहजादपुर का अन्नू बताया गया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।