{"_id":"5740a9cd4f1c1b464aac7260","slug":"firing-during-cricket-5-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के विवाद में फायरिंग, पांच जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट के विवाद में फायरिंग, पांच जख्मी
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सादाबाद
Updated Sun, 22 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
firring during Cricket
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद (हाथरस)। सहपऊ रोड स्थित ग्राम नगला केसरी में शनिवार की सुबह क्रिकेट खेलने के विवाद में जमकर फायरिंग हुई, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। फायरिंग में एक राहगीर समेत पांच लोग घायल हो गए।
सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक तीन घायलों को सीएचसी सादाबाद लाया जा चुका था, जबकि दो घायलों को नाजुक हालत में उपचार के लिए सीधे आगरा ले जाया गया। बाद में पुलिस भी सीएचसी पर पहुंची। जहां घायलों से घटना की जानकारी ली। मौके से पुलिस को कारतूस के खाली खोके भी मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक इस घटना में संदीप गौतम उर्फ कालू पुत्र पुरुषोत्तम गौतम, अंकित पुत्र दिनेशचंद्र शर्मा निवासीगण विनोबा नगर, विजय पुत्र बिजेंद्र सिंह, बंटी पुत्र गौतम सिंह निवसीगण नगला केसरी के अलावा नगला ब्राह्मण से साइकिल द्वारा मजदूरी करने सादाबाद आ रहे जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र छत्रपाल घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में से संदीप और विजय को सीधे आगरा ले जाया गया, जबकि बाकी तीन घायलों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन तीनों को भी आगरा रेफर कर दिया गया। थाना कोतवाली प्रभारी महेशचंद्र यादव ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।