फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   FIR against MLA's son

शासन तक पहुंची गूंज तब हुआ विधायक पुत्र पर मुकदमा दर्ज

Sun, 21 Oct 2018 01:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 21 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
FIR against MLA's son
फायरिंग के दौरान घायल हुए मीडिया कर्मी को अलीगढ़ ले जाते लोग। - फोटो : Amar Ujala
 विधायक पुत्र द्वारा विधायक की रायफल से फायरिंग की गूंज घटना के बाद शासन तक पहुंची। सूत्रों की मानें तो इसी के बाद शासन के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई हुई। शुरू में स्थानीय पुलिस प्रशासन विधायक के पुत्र दिनेश के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई से घंटों बचता रहा। सूत्रों की मानें तो इस दौरान विधायक विरोधी गुट भी सक्रिय हो गया। मामला ऊपर पहुंच गया और तब जाकर विधायक के बेटे के खिलाफ पुलिस ने थाना हाथरस गेट में अपनी ओर से रिपोर्ट  दर्ज की। यही नहीं पुलिस ने सात एंबुलेंस भी जब्त की, जोकि बागला जिला चिकित्सालय परिसर में अवैध रूप से खड़ी थी। 
विज्ञापन


आरएसएस के कार्यक्रम में शुक्रवार को जब हर्ष फायरिंग में एक मीडियाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ और विधायक हरिशंकर माहौर का बेटा चोटिल हुआ तो स्थानीय प्रशासन ने इसे बेहद हल्के में लिया। पुलिस को घटना की जानकारी भी मिल गई थी लेकिन काफी देरी से पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, तब तक घायल को जिला अस्पताल से ले जाने की कार्रवाई की जा चुकी थी।
विज्ञापन


मामला चूंकि सत्ताधारी पार्टी के विधायक का था तो ऐसे में पुलिस प्रशासन जानबूझकर मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रहा था। विधायक भी निश्चित थे। उन्होंने खुद पूछने पर बताया कि उनके बेटे ने जब उनकी रायफल से फायरिंग की तो मीडियाकर्मी व उनका बेटा घायल हुआ है। उनका यह भी कहना था कि सब खुशी-खुशी फायरिंग कर रहे थे। इधर,जब इस मामले में एएसपी से पूछा गया  तो वह यही कहते दिखे कि पहले घटना को लेकर तहरीर तो मिले, तब कोई कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सूत्रों की मानें तो इस दौरान मामला शासन तक पहुंच गया। वहीं विधायक विरोधी गुट ने भी इस मामले को हवा दे दी। इसका परिणाम यह हुआ कि जो पुलिस प्रशासन किसी तहरीर के  मिलने का इंतजार कर पूरे मामले  को टाल रहा था, उसने खुद ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। माना जा रहा है कि जल्द ही विधायक की रायफल का लाइसेंस भी निरस्त हो सकता है। 


 हाथरस गेट थाने के एसआई घनेंद्र शर्मा ने इस मामले में विधायक के बेटे पर आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें विधायक पुत्र दिनेश पर पर आर्म्स के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों की मानें तो विधायक की रायफल का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed