{"_id":"59022f0e4f1c1bb365c0f575","slug":"fir-against-bjp-district-president-accuse-of-eve-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस के भाजपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथरस के भाजपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ramveer Singh Parmar
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने पार्टी के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अखिलेश गुप्ता ने बुधवार को तहरीर देते हुए जिलाध्यक्ष पर उनसे दो बार छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। गुप्ता ने कहा था कि जिलाध्यक्ष ने नौ अप्रैल को उन्हें पार्टी कार्यालय पर बुलाकर छेड़छाड़ की।
इसके बाद 18 अप्रैल को पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर राना की बेटी की शादी में अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। इस बारे में गुप्ता ने पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को बता दिया था। बुधवार सुबह जब गुप्ता बाजार से लौट रही थीं तब उन्हें दो बाइक सवार युवकों ने जिलाध्यक्ष के विरुद्ध की गई शिकायतों को वापस लेने को कहा और शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बाद गुप्ता ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायत कर जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इंस्पेक्टर सदर कोतवाली सूर्यकांत द्विवेदी के मुताबिक इस मामले में जिलाध्यक्ष के विरुद्ध धारा 354(डी) और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की विवेचना कर आरोपों की सत्यता का पता लगाया जा रहा है।
गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन
हाथरस। केस दर्ज होने के बाद गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के समर्थन में तमाम महिला कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन कर हंगामा काटा। उन्होंने कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी करनी चाहिए। इस पर इंस्पेक्टर सूर्यकांत द्विवेदी ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तारी भी की जाएगी। इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद महिला कार्यकर्ता शांत हो गईं।
किसी कार्यक्रम में नहीं घुसने देंगे : मीना वार्ष्णेय
हाथरस। भाजपा की बृज प्रदेश अध्यक्ष मीना वार्ष्णेय का कहना है कि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के साथ हुई निंदनीय घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार को किसी कार्यक्रम में घुसने नहीं दिया जाएगा। यही नहीं लखनऊ में पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री से मिलकर जिलाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की जाएगी। मीना वार्ष्णेय ने कहा कि पार्टी की सभी महिलाएं आपसी मनमुटाव भूलकर अखिलेश गुप्ता के साथ खड़ी हैं।