{"_id":"59c3f7bf4f1c1b91688b5d84","slug":"financier-robbed-60-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसकर्मी से मारपीट कर लूटे 60 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसकर्मी से मारपीट कर लूटे 60 हजार
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
loot demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लूट की वारदात रोकने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम होती दिख रही है। गुरुवार शाम को ऋण वसूली कर लौट रहे एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को मारपीट कर 60 हजार रुपयों से भरा थैला छीन लिया गया। लूट के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव जैतपुरा के रहने वाले चंद्रभान सिंह रमनपुर स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। वह कंपनी द्वारा लोगों को बांटे गए सूक्ष्म ऋण की वसूली का काम करते हैं। गुरुवार को चंद्रभान चंदपा और मुरसान ब्लॉक के कई गांवों से ऋण की वसूली कर लौट रहे थे। वह कोटा से मथुरा रोड पर आरपीएम स्कूल के पीछे स्थित बंबे के किनारे होकर शहर की ओर आ रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र में बंबे के किनारे पहले से घात लगाए खड़े लुटेरों ने चंद्रभान सिंह की बाइक को तमंचा दिखाकर रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। चंद्रभान ने थैला देने में आनाकानी की तो उन्हें जमकर पीटा गया। इसके बाद आरोपी चंद्रभान से थैला छीनकर भाग गए। लुटे-पिटे चंद्रभान ने सबसे पहले यूपी 100 को फोन किया।
लूट की सूचना मिलने से शहर के सदर कोतवाली और हाथरस गेट पुलिस में खलबली मच गई। दोनों ही थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल सदर कोतवाली क्षेत्र का होने पर सदर कोतवाल जेएस पवार मौके पर पहुंचे और लूट के शिकार चंद्रभान से पूछताछ शुरू कर दी। चंद्रभान को लेकर सदर कोतवाली पुलिस घटनास्थल के आसपास लुटेरों की तलाश में निकल गई। हालांकि कई घंटे की जांच पड़ताल के बाद भी लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लगे। सदर कोतवाल जेएस पवार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लुटेरों को जल्द दबोच लिया जाएगा। लूट की वारदातों का यह आलम तब है जब शहर में हर जगह बाइक चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
-----------
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई महिला
सादाबाद। थाना क्षेत्र के गांव विधिपुर, बिसावर निवासी प्रेमपाल की पत्नी शशी देवी गुरुवार शाम को खेत से चारा लेकर आ रही थी। इसी दौरान शशी देवी खेत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और झुलसकर घायल हो गई। बेहोशी की हालत में महिला को उपचार के लिए गांव के पास एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।