फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fighting two sides on fire, firing

अंगारे से झुलसने पर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

Sat, 03 Mar 2018 11:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 03 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fighting two sides on fire, firing
गन शॉट
गांव जोगिया में होली की आग लेकर घर जा रहे लोगों से अंगारा दूसरे पक्ष के लोगों पर गिर जाने के कारण विवाद हो गया। होलिका दहन के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद शनिवार सुबह और फिर दोपहर को भी दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


होलिका दहन वाली जगहों से लोग अपने घरों तक आग ले जाते हैं। इस दौरान किसी बर्तन में दहन वाली जगह से ही अंगारे ले जाकर घर में होली जलाने की प्रथा है। कई बार अंगारे ले जाने में असावधानी से इससे खुद व दूसरों के झुलसने का डर रहता है। शुक्रवार को होलिका दहन के बाद भी गांव के एक बिरादरी के लोग अपने घर आग ले जा रहे थे। तभी एक अंगारा दूसरी बिरादरी के लोगों पर गिर गया। आरोपियों ने इसे लेकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने से मामले ने तूल पकड़ लिया और शनिवार सुबह फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कोई पक्ष झुकने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह दोनों पक्षों में पथराव हुआ। इसके कुछ देर बाद फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और इसी दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। अभी तक मामले को हल्के में ले रही कोतवाली हाथरस गेट पुलिस फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आठ लोगों को शांति भंग करने के आरोप में पाबंद किया गया है। फायरिंग नहीं हुई है। दोनों पक्षों को झगड़ा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed