फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Famous brand of fake shoes-sandal recovered

मशहूर ब्रांड के नकली जूते-चप्पल बरामद

Tue, 19 Sep 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 19 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Famous brand of fake shoes-sandal recovered
जूते - फोटो : getty images
मशहूर ब्रांड के नाम पर नकली जूते बेचने के आरोप में शहर के एक विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। छापेमारी के दौरान कमला बाजार चौराहा स्थित उसकी दुकान से बड़ी संख्या में उस कंपनी के नाम वाले नकली जूते-चप्पल बरामद किए गए। 
विज्ञापन


एडिडास कंपनी के लीगल एडवाइजर सचिन शर्मा ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि उनके ब्रांड के नाम पर नकली जूते- चप्पल बेचे जा रहे हैं। इस शिकायत की पुष्टि के लिए कंपनी की टीम हाथरस आयी थी। इस टीम ने कोतवाली पुलिस को इस बारे में सूचना देकर मदद मांगी। इन लोगों ने मंगलवार को पहले शहर की एक दुकान से अपने एजेंट के माध्यम से अपने ब्रांड के जूते खरीदवाए, जो नकली पाए गए। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में उन्होंने एक दुकान पर नकली सामान भी बरामद     किया है। 
विज्ञापन


शहर में लंबे समय से कॉल सेंटर के माध्यम से विभिन्न नामी कंपनियों के ब्रांडेड सामान बेचकर उपभोक्ताओं के साथ ठगी का कारोबार चल रहा था। इस संबंध में पुलिस द्वारा पिछले दिनों हुई छापेमारी के बाद अब इन कारोबारियों ने अपना तरीका बदल दिया है। इस नए तरीके के तहत ही कुछ जूता कारोबारी भी अब विभिन्न नामी कंपनियों के नाम के जूते और स्लीपर बनवाकर उन्हें बेच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 एडिडास कंपनी के लोगों ने तहरीर दी है। इसके आधार पर कृष्णा शूज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नकली सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
- जेएस पवार, सदर कोतवाल 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed