फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   encrochment

पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Wed, 24 Feb 2016 12:31 AM IST
hathras
hathras Updated Wed, 24 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद। मंगलवार की शाम पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल शर्मा ने सादाबाद पहुंचकर पुलिस बल के साथ मुख्य जवाहर बाजार में निरंजन बाजार चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया तथा अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

  पुलिस बल को देख तमाम दुकानदार दुकानों के आगे रखे तख्त को खुद ही हटाते नजर आए। ढकेल वाले भी इधर-उधर ढकेलों को लेकर भागते नजर आए। पुलिस अधीक्षक ने अवैध रूप से बाजारों एवं मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है कि वह स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा ले अन्यथा उनके विरूद्ध सख्त कारवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कई दुपहिया वाहन सड़क पर खडे हुए थे जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने थाने भिजवाकर उन्हें सीज करने की हिदायत थानाध्यक्ष को दी। थाने पहुंचकर एसपी ने हवालात को देखा तथा थाने में अंदर व बाहर सैकड़ों कंडम वाहनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सीओ नरेन्द्र देव एवं थाना प्रभारी महेशचंद्र यादव को वाहन चेकिंग के दौरान सघनता से तलाशी लेने और व्यवहार को ठीक रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed