फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Elderly body found hanging from Neem tree

नीम के पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव

Wed, 04 Oct 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Wed, 04 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
 Elderly body found hanging from Neem tree
hanging
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी में एक बुजुर्ग का शव नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह जब ग्रामीणों ने जंगल में इस शव को देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि मृतक शराब के नशे के आदी थे, इसलिए उन्हें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करनी है। 
विज्ञापन

मृतक के भाइयों ने पुलिस को लिखित रूप से बताया है कि मृतक 60 वर्षीय जगदीश पुत्र भगवंत सिंह निवासी अनीगढ़ी चार भाई थे। रमेशचंद्र, श्रीनिवास और अशोक कुमार उनसे छोटे भाई हैं। तीनों छोटे भाइयों ने कहा है कि उनके बड़े भाई जगदीश प्रसाद शराब पीने के सेवन का शौकीन था। उन्होंने अपने इस शौक के कारण ही अपने हिस्से की जमीन को भी बेच दिया था। शराब की लत होने के कारण उनके अन्य परिजनों से भी संबंध अच्छे नहीं थे। बीती रात किसी समय उन्होंने गांव के बाहर जंगल में नीम के पेड़ पर अपना रामनाम का दुपट्टा गर्दन में बांधकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर चंदपा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

 पुलिस ने घटना के बारे में छानबीन की। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया कि वह बुजुर्ग की बुरी आदतों का आदी होने के कारण किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। पुलिस को लिखित रूप से देने वालों में रमेशचंद्र, श्रीनिवास, अशोक कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार, राजपति, सुमन, पिंकी, श्रीपाल, मौजीराम, मेघसिंह, भगवान सिंह, सीताराम, नवल किशोर, जितेंद्र आदि प्रमुख थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed