फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Eight hundred and deceived in the name of government service

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगे आठ लाख

Sun, 14 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। सरकारी नौकरी लगवाने का लालच देकर शहर के दो लोगों ने इटावा के दो युवकों से आठ लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद ठगों ने युवक को फर्जी ऑफर लेटर, ज्वाइनिंग लेटर और पहचान पत्र भी दिला दिया। ठगी का पता चलने पर युवक ने इटावा में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। रविवार को यह युवक सदर कोतवाली पहुंचा और आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने को कहा। 

ठगी के शिकार रामगोपाल पुत्र कांशीराम निवासी उदयपुर, इटावा ने बताया कि दो साल पहले हाथरस के दो युवकों ने उन्हें और उनके साथी सहदेव निवासी भिंड को इटावा में कंज्यूमर प्रोटेक्शन एंड राइट काउंसिल में सरकारी नौकरी लगवाने का लालच दिया था। कहा गया था कि पांच-पांच लाख रुपये देने होंगे। दस हजार रुपये महीने का वेतन मिलेगा और टीए, डीए अलग से मिलेगा। जून 2014 में दोनों को चार-चार लाख रुपये दिए गए। इसके कुछ दिन बाद उन्हें लखनऊ बुलाकर फर्जी कागजात दिए गए और नौक री ज्वाइन करने को कहा। दोनों जब नौकरी ज्वाइन करने इटावा गए तो उन्हें काउंसिल में कोई भर्ती नहीं निकलने का पता चला। दोनों ने आरोपियों से बात की तो वह मानहानि का मुकदमा दायर करने पर आमादा हो गए। लाखों रुपये ठगे जाने का पता चलने पर सहदेव के पिता की मौत सदमे से हो गई। ठगी की शिकायत एसएसपी इटावा से की गई और छह महीने पहले मुकदमा भी दर्ज किया गया। पीड़ित युवक रविवार को सदर कोतवाली पहुंचे और शिकायत दी। दोनों ने कहा कि चूना लगाने वाले ठग लापता हैं और उनका पता नहीं चल रहा है। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि वह मामले की जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही करेंगे। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed