फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Driver of dial 100 complained to SP

डायल 100 के चालक ने एसपी से की शिकायत

Tue, 23 May 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला/ हाथरस/सिकंदराराऊ।
अमर उजाला/ हाथरस/सिकंदराराऊ। Updated Tue, 23 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Driver of dial 100 complained to SP
Demo Pic - फोटो : google
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में तैनात यूपी 100 के पुलिस रेस्पांस व्हीकल संख्या 1111 के चालक ने मंगलवार को पीआरवी के एचसीपी (सहायक उपनिरीक्षक प्रोन्नत) पर पिस्टल तानने का आरोप लगाकर महकमे में खलबली मचा दी। आनन-फानन एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने मामले की जांच सीओ सिकंदराराऊ को सौंप दी। सीओ पहली नजर में मामले को झूठा बता रहे हैं।
विज्ञापन


पीआरवी के चालक होमगार्ड जगत सिंह ने एचसीपी पर कहासुनी के बाद पिस्टल तानने का आरोप लगाया है। चालक जगत सिंह का कहना है कि एचसीपी सत्यप्रकाश ने उन्हें पहले धमकाया और फिर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच कर रहे सीओ सिकंदराराऊ राकेश वशिष्ठ का कहना है कि शिकायत करने वाला होमगार्ड पहले भी इस तरह की शिकायतें करता रहा है। झगड़े के पीछे की वजह साफ नहीं है लेकिन पहली नजर में पिस्टल तानने के आरेाप गलत लग रहे हैं। होमगार्ड के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन


गौर हो कि इससे पहले भी चंदपा थाने के पास पीआरवी के चालक और थाने के सिपाही के बीच वसूली को लेकर जमकर नोक-झोंक हुई थी, जो मीडिया के कैमरे में भी कैद हो गई थी और इससे पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। इस विवाद के पीछे के कारण को बताने से अधिकारी बच रहे हैं, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि विवाद वसूली को लेकर हुआ था। झगड़ा बढ़ने के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद चालक ने एचसीपी पर पिस्टल तानने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed