फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Driver dies in trucks collision in hathras

ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत

Tue, 25 Jul 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद। (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद। (हाथरस)।  Updated Tue, 25 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Driver dies in trucks collision in hathras
demo pic
आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर ग्राम बौहरे के वास स्थित जारऊ बंबे की पुलिया पर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत हुई। इसमें एक ट्रक का चालक दिनेश पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम ठाकुर पट्टी धौलाना जनपद हापुड़ की मौत हो गई। ट्रक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आगरा रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


दुर्घटना के समय गांव बौहरे के वास निवासी हरिओम पुत्र लाखन सड़क पार कर रहा था, जो ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे भी उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। 
विज्ञापन


मृतक ट्रक चालक के भाई मवेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई दिनेश आगरा से खल लादकर गाजियाबाद के लिए जा रहा था। जारऊ पुलिया के समीप सादाबाद की ओर से जा     रहे ट्रक के चालक ने उसके भाई के ट्रक में लापरवाही से टक्कर मार दी। इसमें दिनेश की मौत हो गई। ट्रक में बैठा कल्लन पुत्र वीरपाल निवासी ठाकुर पट्टी धौलाना हापुड़ घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed