{"_id":"927d3e3acc63e2cdefc57c7f521ecefb","slug":"dr-br-ambedker-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा इंतजामों के साथ लगाएं अंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षा इंतजामों के साथ लगाएं अंबेडकर प्रतिमा
hathras
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ (ब्यूरो)। पुरदिलनगर के जलेसर तिराहे पर अगर 2009 में ही बाबा साहब की प्रतिमा कुछ पीछे हटा कर लगा दी जाती तथा सुरक्षा के इंतजाम कर दिए होते तो उनकी अंगुली असामाजिक तत्व नहीं तोड़ते। प्रतिमा को इसी प्रकार लगाये जाने को लेकर बसपाइयों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
विधायक गेंदालाल चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख, बसपा नेता बनीसिंह बघेल, योगा पंडित, सिकंदराराऊ विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने दिए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि गत 22 को पुरदिनलगर में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब प्रतिमा की अंगुली खंडित कर उनके अनुयाईयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। बार- बार इस तरह की घटना की गई है। उल्लेख किया गया है कि 2009 में प्रार्थना पत्र पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने वर्तमान स्थान से पीछे स्थान चिन्हित कर अनापत्ति के साथ कार्य कराने की रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को भेजी थी। अधिकारी से आग्रह किया गया है कि शीघ्र ही प्रतिमा को स्थानांतरित कर जगह का सौन्दर्यीकरण कराया जाये तथा सुरक्षा की व्यवस्था की जाये ताकि घटना की पुनरावृत्ति न हो। बता दें कि प्रतिमा की अंगुली तोड़ने को लेकर काफी देर अंबेडकर अनुयाईयों ने पुरदिलनगर तिराहे पर हंगामा किया था।