{"_id":"6ac7cadb608760f5020ef600","slug":"bku-leader-assaulted-struck-on-the-eye-with-the-butt-of-a-pistol-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113871-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाकियू नेता से मारपीट, पिस्टल की बट से आंख पर चोट मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाकियू नेता से मारपीट, पिस्टल की बट से आंख पर चोट मारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए खरीदी गई निर्माण सामग्री के रुपये मांगने को लेकर दो बिल्डरों पर भाकियू रोहटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि एक आरोपी ने पिस्टल की बट से उनके चेहरे और आंख पर वार कर घायल कर दिया। इसके बाद मुंह में पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई। घायल की पत्नी ने थाने में तहरीर दी है। भाकियू ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रोहटा निवासी पिंकी पत्नी चमन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति गांव में दुकान करते हैं और भाकियू रोहटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। आरोप है कि गांव के ही दो लोगों ने कुछ समय पहले कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए उनकी दुकान से सीमेंट, रोड़ी और बदरपुर समेत अन्य निर्माण सामग्री खरीदी थी। सामग्री के रुपये बकाया होने पर चमन सिंह लगातार आरोपियों से भुगतान करने की मांग कर रहे थे।
पिंकी के अनुसार, मंगलवार शाम आरोपियों ने चमन सिंह को रुपये देने के लिए बुलाया था। आरोप है कि वहां पहुंचते ही दोनों ने उनके साथ मारपीट की। एक आरोपी ने पिस्टल की बट से उनके चेहरे पर वार कर दिया, जिससे आंख के पास गंभीर चोट आई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --