फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dowry death not complete

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या

Sun, 26 Aug 2018 11:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 26 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dowry death not complete
सोनम का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
हाथरस जंक्शन के गांव देवीनगर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग यहां आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन के देवीनगर निवासी मनीष सेंगर पुत्र धर्मेंद्र सिंह की शादी बेटी सोनम पुत्री दिलीप कुमार निवासी नगला खुशहाली थाना सिरसागंज फीरोजाबाद के साथ 28 जनवरी 2016 को हुई थी। शादी में सोनम के परिजनों ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी में दिए गए दान-दहेज के ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। वह पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने सोनम की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही सोनम के पिता और अन्य परिजन गांव देवीनगर आ गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन और पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस सिलसिले में मृतका सोनम के पिता ने हाथरस जंक्शन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि ससुरालीजनों ने एक राय होकर योजनाबद्ध तरीके से 25-26 अगस्त की रात को उनकी बेटी की हत्या कर दी।   

मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
सीपी सिंह, प्रभारी कोतवाली हाथरस जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed