फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Divisional team featured 20 samples for drugs

मंडलीय टीम का छापा, 20 दवाओं के लिए नमूने

Thu, 25 Feb 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Divisional team featured 20 samples for drugs

हाथरस। औषधि विभाग की मंडलीय टीम ने पुलिस फोर्स के साथ शहर के दस मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। 20 दवाओं और तीन कॉस्मेटिक सामग्री के नमूने लिए गए। छापेमारी से शहरभर के दवा विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। शहर के कई दवा विक्रेता दुकानों को बंद कर भाग खडे़ हुए। छापेमारी के दौरान तालाब चौराहा स्थित एक दुकान पर हंगामा भी हुआ। 

डीएम के निर्देश पर औषधि विभाग के विभाग के अलीगढ़ डिवीजन के असिस्टेंट कमिशभनर आरपी पांडेय, डीआई अलीगढ़ जसवीर सिंह, डीआई एटा राकेश राजपूत, डीआई कासगंज राजकुमार शर्मा और डीआई हाथरस पूरनचंद्र ने शहर के तालाब चौराहा स्थित मेडिसन कांपलेक्स में एमएल एंड संस की दुकान पर छापा मारा। यहां टीम ने दो दवाओं के नमूने लिए। इस दुकान से नशा करने में प्रयुक्त होने वाला फोर्टबिन इंजेक्शन भी मिला, जिसके संबंध में दो साल का सेल रिकॉर्ड मांगने पर यहां हंगामा हुआ। आगरा ड्रग हाउस से दो दवाओं के नमूने लिए गए। दवा विक्रेता ने चार दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं किए। इसके बाद सीएस फार्मा की दुकान से दो दवाओं के नमूने लिए। विक्रेता पांच दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। मेडीकेयर डिस्ट्रीब्यूशन के यहां से भी दो दवाओं के नमूने लिए गए। इसके बाद सरक्यूलर रोड स्थित चेतन कांपलेक्स में विनायक मेडिसन एजेंसी पर छापा मारा गया, जहां से तीन दवाओं के नमूने लिए गए। एजेंसी संचालक सात दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। शिवांग एजेंसी से दो कॉस्मेटिक वस्तुओं के नमूने लिए। मौके पर सेल रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रतीक फार्मा पर दो दवाओं के जांच बिल प्रस्तुत किए गए, जोकि संदिग्ध प्रतीत हुए। सादाबाद गेट पर गुप्ता मेडिकल की दुकान से एक कॉस्मेटिक सामग्री और दो दवाओं के नमूने लिए गए। विक्रेता ने सात दवाओं के खरीद बिल प्रस्तुत नहीं किए। दुकान में साफ-सफाई की स्थिति काफी खराब मिली। सीलन आने पर विक्रेता को चेताया गया। तेजुल मेडिकल एजेंसी से दो दवाओं के नमूने लिए गए। सभी विक्रेताओं को मौके पर ही सात दिन का नोटिस दिया गया और चेतावनी दी गई दवा विक्रेता मिली कमियों को दूर करें, अन्यथा लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed