फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District hospital doctor in intensive wrangling

जिला अस्पताल में डॉक्टर-प्रधान में तकरार

Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
District hospital doctor in intensive wrangling
जिला अस्पताल में चिकित्सक से नोक-झोंक करते तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। सासनी थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान पर जिला अस्पताल में डॉक्टर से अभद्रता करने का आरोप है। वह घायल मजदूर की तीमारदारी में अस्पताल पहुंचा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। गंभीर हालत में मजदूर को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर चिकित्साकर्मियों में रोष है। 
विज्ञापन


गांव सठिया के राजवीर पुत्र भोलाशंकर एक कारखाने में काम करते हैं। शुक्रवार सुबह लोहे की कई सिल्लियां उनके पैर पर जा गिरीं, जिससे उनके पैर में फ्रेक्चर हो गया। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल ही रहा था कि तीमारदारी में पहुंचे एक गांव के प्रधान ने डॉक्टरों को खरी-खोटी सुनाई, जिसे लेकर हंगामा हुआ। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन ने बताया कि वह मरीज का एक्सरे लेकर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके श्रीवास्तव को दिखाने पहुंचे थे। तभी प्रधान ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। इसका विरोध जब डॉ. पीके श्रीवास्तव ने किया तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। आरोपी प्रधान का कहना है कि एक्सरे रूम जल्द बंद कर दिया गया और एक्सरे उन्हें नहीं दिया गया। उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की। एक डॉक्टर ने इलाज नहीं करने और कहीं भी शिकायत करने की बात उनसे कही, जिस पर उन्होंने डॉक्टर को हद में रहने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed