फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Death of Divyang woman crushed by roadways bus

रोडवेज बस से कुचलकर दिव्यांग महिला की मौत

Mon, 11 Feb 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 11 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Death of Divyang woman crushed by roadways bus
माया देवी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। जीटी रोड पर पंत चौराहे पर शनिवार की शाम को पांच बजे अलीगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रही 52 वर्षीय दिव्यांग महिला को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए ले जाते समय महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतका के भाई ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जलेसर (एटा) के मोहल्ला हथौड़ा निवासी स्व हरीओम गुप्ता की पत्नी मायादेवी (52 वर्ष) अपनी पुत्री वर्षा (24 वर्ष) के साथ अलीगढ़ जाने के लिए पंत चौराहे पर रोडवेज बस की प्रतीक्षा कर रही थी। सायं करीब पांच बजे एटा की तरफ से रोडवेज बस आई। चालक ने तेजी और लापरवाही से बस चलाते हुए माया देवी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


माया देवी टक्कर खाकर पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव को वापस सिकंदराराऊ ले आए, जहां से कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट मृतका के भाई जितेंद्र कुमार ने रोडवेज चालक के खिलाफ दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed