{"_id":"598b512d4f1c1b77268b47dc","slug":"death-of-brother-in-law-by-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से जीजा-साली की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से जीजा-साली की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी के निकट बाइक सवार जीजा-साली को रोडवेज बस ने रौंद दिया। अलीगढ़ निवासी युवक साली को बाइक द्वारा आगरा स्थित उसके घर छोड़ने जा रहा था। घटना में युवती के शरीर पर रोडवेज बस का पहिया निकल गया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवक को गंभीर घायल हालत में मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
अलीगढ़ जनपद के गांव लोधा निवासी विपिन (26) पुत्र अजयपाल साली गुंजन को अपनी ससुराल बसौनी आगरा छोड़ने के लिए बुधवार सुबह बाइक द्वारा चला। गांव रुहेरी पर बने स्पीड ब्रेकर से बचने के प्रयास में वह रोडवेज बस की चपेट में आ गया। बस की टक्कर से दोनों बाइक सवार रोड पर गिर पड़े। गुंजन रोडवेज बस के पहिए के नीचे आ गई, जबकि विपिन के भी गिरने से काफी चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल अवस्था में युवती एवं युवक को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद गुंजन को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। देर रात विपिन की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी, जिस कारण इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।