फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   deadbody recover on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव

Tue, 22 Dec 2015 11:45 PM IST
hathras
hathras Updated Tue, 22 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
deadbody recover on railway track
हाथरस। मेंडू के पास रेलवे ट्रैक पर फिर एक शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका है कि इसकी मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। दूसरे दिन लगातार ट्रैक पर शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे लोगाें को यह शव ट्रैक पर दिखाई दिया। चेक की शर्ट और कत्थई रंग का पेंट पहने इस 50 वर्षीय व्यक्ति के केवल पैर में गहरी चोट है। लोगों के मुताबिक सुबह गुजरने वाली किसी सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत हुई है। एक दिन पहले सोमवार को ही एआरटीओ कार्यालय से कुछ दूरी पर सुबह तड़के लोगों को एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। परिजनों ने पास के बगीचे में मिले खून के धब्बों के कारण हत्या की आशंका जताई थी। वहीं सोमवार को ही हाथरस जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से गुजरने वाली एक सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed